डेंगू रोकथाम व बचाव हेतु लोगों में जागरूकता लाने शहर में निक... - CG Sandesh

डेंगू रोकथाम व बचाव हेतु लोगों में जागरूकता लाने शहर में निकली रैली

रायगढ़: 8 अक्टूबर को डेंगू रोकथाम व बचाव हेतु लोगों में जन-जागरूकता लाने के लिए महापौर जानकी काटजू ने आज रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सभापति जयंत ठेठवार, नगर निगम आयुक्त एस.जयवर्धन, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी सहित जिला स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

यह रैली प्रात: 8 बजे नगर निगम से प्रारंभ हुई और शहर के गांधी चौक, गांधी गंज, रेल्वे स्टेशन चौक, बंगला पारा, दरोगा पारा, सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, हंडी चौक, सुभाष चौक से होते हुए पुन: नगर निगम में आकर समाप्त हुई। रैली में डेंगू रोकथाम व बचाव हेतु माइकिंग करके प्रचार-प्रसार किया गया व डेंगू संबंधी नारे लगाये गये। डॉ.केशरी ने सभी जनसामान्य को आग्रह करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी आपके घरों में सर्वे हेतु जायें तो उनको जानकारी देंवे एवं उनका पूर्ण सहयोग करें, ताकि रायगढ़ जिला सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें