सरायपाली : रोड किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला व्यक्ति का शव.
सरायपाली थाना अंतर्गत मारूति शोरूम के सामने रोड किनारे क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला व्यक्ति का शव जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सुमेधा नंद ने पुलिस को बतायी कि ग्राम हर्राटार में रहती है ग्राम कोटवारिन है. 08 अक्टूबर 2021 को सुबह करीब 07:30 बजे वह अपने बेटे जगमोहन नंद के साथ मोटर सायकल में घरेलु कार्य से सरायपाली आ रही थी नेशनल हाईवे 53 मेन रोड मारूती कार शो रूम के सामने पहुंची थी कि देखी वहां पर रोड किनारे लोगो की काफी भीड इकट्ठा थी पास जाकर देखी तो रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 50 वर्ष का शव क्षत विक्षत हालत में पडा हुआ था पहचान नहीं आ रहा था। संभवत रात्रि में किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये उक्त व्यक्ति को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे उस व्यक्ति की मृत्यु हुई है । वह उस व्यक्ति को नहीं पहचानती व आसपास के लोग वाले भी नहीं पहचानते है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.