सरायपाली : पति को ले जाने की बात को लेकर माँ बेटे से मारपीट,... - CG Sandesh

सरायपाली : पति को ले जाने की बात को लेकर माँ बेटे से मारपीट, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 07 झिलमिला में पति को ले जाने की बात को लेकर माँ बेटे से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

जुलेखा बेगम ने पुलिस को बतायी कि वह अपने पति व बच्चो के साथ रहती है गृहणी है । 07 अक्टूबर 2021 की बात है रात में खाना खाकर सब सो गये थे, रात करीब 11:30 बजे कुत्ते के भौंकने की आवाज आयी तब वह अचानक उठ गई और घर से बाहर निकलकर देखी तो घर के परछी पर सलमान खान और बबलू ऊर्फ मोहसिन खान खडे थे उसके बाद वह उन लोगो को पुछी की क्यो आये हो तो वे लोग बोले की आपके पति जागीर अली को लेने आये है, तब वह उन लोगो को बोली कि वे क्यो जायेगे इसी बात पर वो लोग उससे मां-बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये बहस करने लगे तब तक उसके पति भी जाग गये थे। सलमान खान और बबलू काफी नशे में थे और उसके पति को जबरदस्ती खींचकर ले जाने लगे। विरोध करने पर पास में रखे ईंटा से उसे फेंक कर मारे जिससे उसके चेहरे, नाक, माथा, होंट के पास चोट लगा है, खुन बह रहा था। उसी बीच उसका बेटा भी बीच बचाव करने आ गया। जिसे वे लोग उसके बेटे के बांये जांघ पर ईंटा से फेंककर मारे है। और जाते जाते वे लोग बोले की जान से मार देंगे हमारा क्या कर लोगे कहते हुये मोटर सायकल से भाग गये। तब वे लोग 112 वाहन की मदद से सरकारी अस्पताल गये, ईलाज करवाये। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें