पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 08 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बरभाठा का किशन आवड़े अपने बाड़ी ईमली पेड़ के नीचे में शराब पीने के लिये लोगों को पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ ग्राम बरभाठा में जाकर दबिश देकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा किशन आवड़े पिता मनराखन आवड़े उम्र 36 साल साकिन बरभाठा थाना पटेवा जिला महासमुंद का लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथो पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 03 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी 180 एमएल वाली जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा 04 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला ।

इसी तरह पटेवा पुलिस मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पण्डरीपानी का जगदीश मारकण्डे अपने अण्डा ठेला में ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, फल्लीदाना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा दे रहा है पुलिस की टीम अण्डा ठेला में दबिश दिये जहां जगदीश मारकण्डे अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, फल्लीदाना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडा गया। पुलिस को देखकर उसके ग्राहक भाग गये। जगदीश मारकण्डे के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है तथा दो नग पानी पाउच को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें