राशिफल : रविवार 10 अक्टूबर 2021
रविवार 10 अक्टूबर 2021को चतुर्थी तिथि 08:52:00 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि है। चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं। रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए।
आज के दिन क्या करें और क्या न करें
रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। इस तिथि में मूली नही खाना चाहिए यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है। दिन का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल की स्थिति, राहुकाल एवं गुलिक काल की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी आगे दी गई है।
10 अक्टूबर 2021 दिन- रविवार का पंचांग
सूर्योदयः- प्रातः 06:12:00
सूर्यास्तः- सायं 05:48:00
विशेषः- रविवार को भगवान सूर्य को प्रातः ताम्बे के बर्तन में लाल चन्दन, गुड़ और लाल पुष्प डाल कर अर्घ्य देना चाहिए।
विक्रम संवतः- 2078
शक संवतः- 1943
आयनः- दक्षिणायन
ऋतुः- शरद ऋतु
मासः- अश्विन माह
पक्षः- शुक्ल पक्ष
तिथिः- चतुर्थी तिथि 08:52:00 तक तदोपरान्त पंचमी तिथि
तिथि स्वामीः- चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं।
नक्षत्रः- अनुराधा नक्षत्र 14:44:32 तक तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव जी हैं तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं।
योगः- आयुष्मान 15:02:27 तक तदोपरान्त सौभाग्य
दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।
गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:02:00 से 04:30:00 तक
राहुकालः- आज का राहु काल 04:30:00 से 05:12:00 तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में मूली नही खाना चाहिए यह तिथि कोई मांगलिक करने के लिए शुभ नहीं मानी गयी है।
“हे तिथि स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो अपने जीवनसाथी के ऊपर शक की भावना आएगी. ऐसे में उनसे खुलकर बात करेंगे तो बेहतर रहेगा. सेहत पर ध्यान दे ज्यादा संतोष भी नही करे आकस्मिक लाभ होगा जिसे आर्थिक स्थीथी ठीक होगा जीवनसाथी का सेहत ठीक नही रहेगा परिवार मे़ समय दीजिए लाभ होगा.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी पत्नी आपसे नाराज़ रह सकती है. इसलिये उनके साथ बनाए रखे और कोई ऐसा काम ना करे जो उन्हें बुरा लगे. मन को शांत रखेंगे तो ठीक रहेगा. लम्बी यात्रा से बचे हानि होगी. खर्चा पर रोक लगाए आज दिन आपके लिए बहुत सुन्दर है किसी दूसरे का सलाह से आज काम नही करे.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आप किराये के मकान में रहते है तो आज के दिन मकान मालिक से समस्या हो सकती है जिस कारण घर में चिंता रहेगी. पड़ोस के लोगों के साथ भी संबंध कटु होंगे.ज्यादा खाना खाने से बचे. जो निवेश किए है उनको आज भरपूर लाभ होगा परिवारिक कर्ज खत्म होगा. तनाव रहेगा भरपूर ऊर्जा रहेगा.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कॉलेज के छात्रों को आज के दिन अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है. भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा सजग होंगे और आगे क्या किया जाए और क्या नहीं, इसके बारे में विचार करेंगे.गर्भवती महिला के लिए ठीक नही रहेगा खासा ख्याल रखे. जेवर मे़ निवेश करे तो ठीक रहेगा.नयें दोस्तो से मुलाकात होगी.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बाज़ार में आपके नए दोस्त बनेंगे जिस कारण आप बेहतर कर पाएंगे. पैसो के लेनदेन के समय सावधानी बरते अन्यथा नुकसान हो सकता है. ज्यादा व्यस्तता के बाद भी सेहत ठीक रहेगा. आर्थिक समस्या सोचने की शक्ति कम होगी. बाहर का खाना आज आपको परेशानी करेगा. प्रेमपूर्ण मनोभाव रहेगा. ज्यादा समय सो कर निकलेगा.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि आप स्कूल में है तो आज के दिन आपका मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और इसमें आपको अपने पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा. जंक फूड से बचे भाई -बहन से आर्थिक मदद मिलेगा चिंता से मुक्ति रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय निकलेगा
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बच्चों के साथ कही घूमने जाने का तो प्लान बनेगा लेकिन कोई ना कोई अड़चन आती रहेगी. आर्थिक क्षेत्र में लाभ में रहेंगे तथा कही से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. फैसले जल्द ले उनके परिणाम का सामना करे. व्योपारी के लिए आज सही दिन है. ज्यादा रोमांस रहेगा कोई नयें मित्र से दोस्ती होगी.
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 7
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि नौकरी करते है तो अपने पुराने सहकर्मियों से नयी जॉब के ऑफर या सुझाव मिलेंगे जो आपके बहुत काम आएंगे. किसी कारणवश अभी की जॉब में मन कम लगेगा और वहां से मोहभंग भी हो सकता है. बॉस भी आपके काम से खुश नही नज़र आएंगे.घर से जुड़ा निवेश लाभ होगा. नयें विचार आएगे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कुछ बातो को लेकर पिता से कहासुनी तो होगी लेकिन यदि आपने संयम से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान करेगी.मानसिक शांति नही रहेगी. कोई नयें लोग आपके परेशानी का हल निकालेंगे.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि पुरानी कोई प्रॉपर्टी पड़ी है तो उसे बेचने का विचार किया जा सकता है. पैसो को कही निवेश किया हुआ है तो वहां से हानि संभव है. घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के भी संकेत है.आकर्षण बर्ताव दूसरे को आकर्षित करेगा. जितना हो सके बचत करे नयें उपहार मिल सकता है.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यदि किसी के साथ प्रेम करते है और घर में कह नहीं पा रहे है तो आज के दिन यह बात कह दे. आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है तथा रिश्ता भी पक्का हो सकता है.दान-पुण्य शान्ति देगी खर्चो से बचे आसानी से समस्या का हल करे शान्ति रखे. शाम के समय रोमांटिक रहेगा लजीज खाना होगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आज के दिन कही से अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वह हाथ से निकल जाएगा. ऐसे में सचेत रहे और किसी अवसर को हाथ से ना जाने दे अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा पड़ेगा.जल्द ही पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
आपका दिन मंगलमय हो