पोस्टर कंपटीशन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता - CG Sandesh

पोस्टर कंपटीशन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता

नारायणपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी आर पुजारी सर, सिविल सर्जन सह जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ एम के सूर्यवंशी सर के निर्देशानुसार, नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत गिरी सर के मार्गदर्शन में तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिया कवर मैडम के सफल सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह (6 -11 अक्टूबर) के सातवे दिवस में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के प्राचार्य से विशेष अनुमति लेकर 11वी एवं 12वीं के विद्यार्थियों को   क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई।

जिसमें मानसिक बीमारियों लक्षण एवं उपचार के बारे में बताया गया। साथ ही पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव एवं आगे भविष्य में कैरियर को लेकर होने वाले तनाव के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करने के बारे में बताया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें