सांकरा : पीकअप वाहन को रोककर घर के सामने पति पत्नी से गाली ग... - CG Sandesh

सांकरा : पीकअप वाहन को रोककर घर के सामने पति पत्नी से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बरनाईदादर में पीकअप वाहन को रोककर घर के सामने पति पत्नी से गाली गलौच कर कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

बिदेशीनी वर्गे ने पुलिस को बतायी कि 10 सितम्बर 2021 को उसके गांव के पुरूषोत्तम साहू पिता धोबा साहू उम्र 35 साल द्वारा उसके घर के सामने चार पहिया वाहन (पीकप) में आकर उसे गंदी-गंदी गाली गलौच कर और उसे उसके चार पहिया वाहन में बैठने को बोल रहा था और उसने उसके पति संजय वर्गे को भी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें