पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

पटेवा : आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 10 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सिनोधा का निलेश साहू अपने घर के सामने आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के सुचना पर ग्राम सिनोधा निलेश साहू के घर सामने परछी में जाकर दबिश देकर रेड कार्यवाही किया। जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा निलेश साहू पिता अनिरूद्ध साहू उम्र 32 साल साकिन सिनोधा, थाना पटेवा जिला महासमुंद को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथो पकड़े जाने पर उसके कब्जे से 02 नग गोवा अंग्रेजी शराब की खाली पौवा शीशी तथा 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें