पटेवा : राईस मील शटर का ताला तोडकर 25500 रूपये का मशनीरी सामान चोरी.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम छिंदौली में राईस मील शटर का ताला तोडकर 25500 रूपये का मशनीरी सामान चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रवीण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि एनएच 53 छिंदौली के पास अग्रवाल राईस इंडस्ट्रीज के नाम से उसका राईस मील है जिसका संचालक है । राईस मील में ही धान एवं रसायनिक खाद का खरीदी बिक्री का भी कार्य करता है । राईस मील के अंदर मशनीरी का सामान पुल्ली 07 नग, बायलर का सामान 01 नग, एंगल चैनल कुल 15 नग, 05kg का 02 नग बट, 10kg का 02 नग बट 20kg का 02 नग बट, 50kg का 01 नग बट रखा था जिसका प्रतिदिन खरीदी बिक्री के समय उपयोग करता था । अज्ञात आरोपी द्वारा राईस मिल के सटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर मील मे पीछे दीवाल फांद कर रखे उक्त मशरूका 07 नग बायलर का सामान 01 नग एंगल चौनल कुल 15 नग 05किलो का 02 नग बट एवं 10 किलो का 02 नग बट 20 किलो का 02 नग बट एवं 50 किलो का 01 नग बट जुमला किमती 25500 रू. को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.