संतुलित मात्रा में खाद एवं उर्वरक का उपयोग हेतु कृषि विज्ञान... - CG Sandesh

संतुलित मात्रा में खाद एवं उर्वरक का उपयोग हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

जशपुर: 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, डूमरबहार, कृषि विभाग, जशपुर, जिला विपणन कार्यालय एवं नेशनल फर्टीलाईजर लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में डूमरबहार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत उर्वरकों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण डीबीटी प्रणाली का 5 वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे के. एस. पैंकरा, सहायक संचालक कृषि जशपुर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जिले के कृषकों को आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत उर्वरकों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण क्ठज् प्रणाली पर संक्षेप में जानकारी देते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग करने के बारे में बताया। साथ ही सहायक संचालक कृषि जशपुर ने उपस्थित शिक्षकों को कृषि विभाग एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

तत्पश्चात् केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख राकेश कुमार भगत द्वारा जिले के कृषकों को संबोधित करते हुए सही समय पर एवं उचित मात्रा में उपयोग अधिक या कम उर्वरक के प्रयोग से पौधे पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं फसल पोषण में मिट्टी परीक्षण का महत्व, जैव उर्वरकों से बीजोपचार हरीखाद का उपयोग, नाडेप कंपोस्ट का उपयोग करने की सलाह दिये। इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकगण पी.के. कुजूर, डाॅ. डी.के. देवांगन, एस.के. भुआर्य, इंजी. अनिता लकड़ा एवं डाॅ. मधुलिका सिंह द्वारा कृषकों से परिचर्चा करते हुए अपने - अपने विषयों से सम्बंधित जानकारी दिये एवं फसलों में संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग एवं समय के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

कार्यक्रम को आगे बढाते हुए किसानों को मिट्टी परीक्षण के तकनीकी जानकारी से अवगत कराते हुए, गौण एवं सूक्ष्म पोषक तत्व की जानकारी देते हुए पौधों में उर्वरकों की कमी एवं अधिकता से पौधों में दिखाई देने वाले लक्षणों एवं विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की गुणवत्ता पहचान करने एवं जैव रसायनों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस कार्यक्रम में जिले भर से आये 59 कृषक, कृषि विभाग के अधिकारी, मार्कफेड से आये अधिकारी एवं सम्बंधित विभाग से आये अधिकारी सम्मिलित हुए जिनके द्वारा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति कृष्णपाल कदम (एन.एफ.एल.) द्वारा उपस्थित कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें