महासमुंद : गोदाम से 40 हजार का किराना सामान चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : गोदाम से 40 हजार का किराना सामान चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम पिटियाझर में गोदाम से 40 हजार का किराना सामान चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सौरभ लुनिया पुलिस ने बताया कि उसके स्वयं का किराना दुकान है व सामानों का गोदाम नया मंडी में रखे है. 10 अक्टूबर 2021 सबेरे 06.30 बजे उसे चौकीदार बनिया निर्मलकर द्वारा फोन से सूचना दिया कि आपके गोदाम का ताला खुला हुआ है, तब वह गोदाम गया तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ था, अंदर प्रवेश कर वह सामानों का मिलान किया जिसमें से 10 टीपा तेल व अन्य सामान शक्कर, सरसो तेल, मैंदा, बिस्कीट जुमला किमती लगभग 40300 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । आसपास पतातलाश किये पता नही चला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें