महासमुंद : तेज रफ़्तार स्कार्पियो वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर ... - CG Sandesh

महासमुंद : तेज रफ़्तार स्कार्पियो वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम पिटियाझर में तेज रफ़्तार स्कार्पियो वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कन्हैया लाल श्रीवास्तव ने पुलिस को बतायी कि 11 अक्टूबर 21 को सुबह उसका भतीजा संतोष श्रीवास्तव अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रमांक CG06C9197 से कोचिंग पढाने महासमुन्द जाने के लिये निकला था करीब 08/15 बाद उसका भतीजा संतोष फोन कर के बताया कि उसका ग्राम पिटियाझर में एक्सीडेन्ट हो गया है, सूचना पाते ही वह अपने दोस्त जाम सिंग ध्रुव के साथ ग्राम पिटियाझर पहुंचा देखा तो डॉयल 112 पुलिस वाले आ गये थे जिनके साथ वह अपने भतीजा को ईलाज कराने हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द ले गया और ईलाज हेतु भर्ती कराया उसके भतीजा से पूछने पर बताया कि ग्राम पिटियाझर बल्ला साहू के घर के पास पहुंचा था तभी महासमुन्द की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG06GG 6418 के चालक के द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया तथा मोटर सायकल क्षतिग्रसत हो गया । एक्सीडेन्ट से उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने स्कार्पियो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें