महासमुंद : घर अंदर घूंस कर जेब से मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम कनेकेरा में घर अंदर घूंस कर जेब से मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
तामेश्वर कोसरे ने पुलिस को बताया कि 29 सितम्बर 21 को रात में खाना खाने के बाद अपने बच्चो के साथ घर पर दरवाजा को टिका कर सो गया था। उसने अपने मोबाईल रेडमी 9 को चार्जिंग में चढाया था एवं सो गया था उसके जेब में लगभग 10000 रूपये नगदी रखा हुआ था । सुबह उठकर देखा तो उसका मोबाईल नही था उसने देखा कि दरवाजा कैसे खुला हुआ है, उसी शक के आधार पर अपने जेब को देखा तो उसमें रखा हुआ लगभग 10000 रूपया नगदी को कोई अज्ञात चोर रात में चोरी कर ले गया है। उसने इधर उधर बहुत प्रयास किया पर पता नही चला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें