महासमुंद : लोहे के मीटर से बडे भाई ने की मारपीट व जान से मारने की धमकी.
महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं. 15 मेन में लोहे के मीटर से बडे भाई ने की मारपीट व जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अनिल कुमार बैद ने पुलिस को बताया कि उसका वार्ड नं. 15 मेन रोड मे इशिका ड्रेसेस के नाम से दुकान मकान है यहां पर बाजू मे उसके बडे भाई की (सुनील बैद) की वर्धमान कपडे की दुकान है। वह उसके दुकान मे सजावट के लिये पुतला रखता है अपनी जगह पर उसको लेकर सुनील बैद आए दिन उससे बहस करता है, और उलजलुल बोलता है। 12 अक्टूबर 2021 को समय प्रातः 11.30 बजे उससे बहस करते हुये और उसे कपडा नापने के लोहे के मीटर से 1 बार हाथ मे व एक बार कंधे के पास एवं पैर मे जांघ के पास 1 बार मारा जिससे उसके हाथ की चमडी छिल गई है एवं उसके पैर मे सुजन आ गई है, इसी बीच उसका लडका निलय आया तो उससे भी गाली गलौच और धमकी दने लगा जो कि इससे पहले भी उसके द्वारा कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.