जशपुर: सांसद गोमती साय बगीचा के ग्राम पंचायत सरधापाठ पकरीटोली पहुंचकर उल्टी दस्त से हुई ग्रामीणो की मौत पर संवेदना व्यक्त किया
जशपुर: आज सांसद गोमती साय बगीचा के ग्राम पंचायत सरधापाठ पकरीटोली पहुँची । जहां उल्टी दस्त से हुई ग्रामीणो की मौत पर सम्वेदना व्यक्त किया। जहां प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से विडीओ कॉल पर शोकाकुल परिवार से बात करवाई और उनका हाल चाल जाना। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवार के सभी सदस्यों को आस्वशन दिया कि शासन प्रशासन से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा और मैं खुद आप सभी के साथ खड़ा हूँ।
सांसद गोमती साय ने ग्रामीणो से चर्चा कर ग्रामीणो की स्वास्थ्य, पेयजल, राशन से सम्बंधित सभी समस्याओं को सुनी और तत्काल कलेक्टर को फ़ोन कर सभी समस्याओं से अवगत करवाया और सामूहिक जन चौपाल लगवा कर ग्रामीणो की समस्याओं का तत्काल समाधान करने लोगों को मिलने वाली सभी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए कहा ।
अन्य सम्बंधित खबरें