महासमुन्द : दो मोटर सायकल आपस में टकराई, एक गंभीर रूप से घायल.
महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम घोडारी में दो मोटर सायकल आपस में टकराई, गंभीर रूप से घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राहुल चेलक ने पुलिस को बताया कि डा गिरधारी लाल चन्द्राकर के क्लिनिक त्रिमूर्ती कालोनी महासमुन्द में कम्पाउण्डर का काम करता है. 14 अक्टूबर 2021 को वह अपने घर से ड्यूटी में आने के लिये अपने मोटर सायकल क्रमांक CG04LL 2572 HF डिलक्स से निकला था कि करीब दोपहर 02 बजे घोडारी ओव्हरब्रिज के पास पहुंचा था उसी समय महासमुन्द की ओर से आ रहा मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर क्रमांक CG04LJ 0607 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया। उक्त मोटर सायकल के चालक के द्वारा एक्सीडेन्ट करने से उसका मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसे दाहिने हाथ के पंजा, दोनों पैरों में चोटे आकर खून बहने लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.