पटेवा : आम लोगो को शराब पीने के लिये सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस 14 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम चिरको का तोकेश्वर पटेल अपने पान ठेला चिरको पड़ाव में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस की टीम ग्राम चिरको पड़ाव तोकेश्वर पटेल के पान ठेला में जाकर दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा तोकेश्वर पटेल को लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथो पकड़े जाने पर तोकेश्वर पटेल के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच मिला.
आरोपी तोकेश्वर पटेल पिता रघुनंदन पटेल उम्र 32 वर्ष साकिन चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें