सिंघोड़ा : शासकीय बोर पंप के कनेक्शन को खिचने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज.
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम घेंसपाली मे शासकीय बोर पंप के कनेक्शन को खिचने से मना करने पर मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मिनकेतन पटेल ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर 2021 के दोपहर मे खाना खाकर इंद्रजीत पटेल, शेषदेव चौधरी के साथ उसके परछी मे बैठे थे उसके घर के सामने गली मे शासकीय बोर पम्प लगा है उक्त पम्प मे गांव की निंद्राबाई पानी भर रही थी उसी समय लगभग 12:30 बजे गांव का सेतराम यादव शराब पीकर शराब के नशे मे आकर बोर पम्प को कौन चालू किया है कहकर गाली गलौच करने लगा तब निंद्राबाई उसे बताने आई तो सेतराम यादव बोर पम्प मे लगे बिजली कनेक्शन और पाईप को खींच रहा था तब वह क्यों खिंच रहा है कहकर मना किया तो उसे मां बहन की गंदी गंदी अशोभनिय गाली गलौच करते हुए हाथ मे रखे डण्डा से तुझे जान सहित मार दूंगा कहकर उसके सिर मे मार दिया उसके सिर के बांए तरफ डण्डा मे मारने से खून निकला है तथा दर्द हो रहा है। घटना को इंद्रजीत पटेल एवं शेषदेव चौधरी देखे सूने है तथा बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.