तेज रफ्तार कार ने 16  लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 3 गंभीर - CG Sandesh

तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 3 गंभीर

जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को भीड़ में रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों ने थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। तेज रफ्तार कार के कुचलने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकि घायलों का इलाज जारी है.

अन्य सम्बंधित खबरें