news-details

गांजा तस्कर ने श्रद्धालुओं पर चढ़ाई गाड़ी 1 की मौत, 20 घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा विसर्जन झांकी देखने जा रहे श्रद्धालुओं को तेज गति की अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में 1 की मौत हो गई वहीं लगभग 20 लोग घायल हुए है। जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हादसे को हृदय विदारक बता कर दुख जाहिर किया और बताया कि दोषियों को पकड़ लिया गया है और पुलिस अधिकारियों पर भी करवाई की गई है।

जशपुर जिले के पत्थलगांव में आज दोपहर लगभग 1:30 बजे एक तेज गति की कार एमपी 18 सी 5319 दुर्गा विसर्जन झांकी देखने जा रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। घटना से भगदड़ मच गई। कार की चपेट में लगभग 25 लोग आये थे जिनमें से गौरव अग्रवाल की मौत हो गई। वहीं 20 लोगों को गंभीर चोट आई है।

घटना से गुस्साएं लोगो ने कार में आग लगा दी। हादसे का वीडियो बना रहे आरक्षक और कार सवारों को भी लोगो ने पीट दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाना का घेराव किया और शव को रख कर चक्काजाम भी किया। बताया गया है कार में गांजा भरा हुआ था।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी बबलू विश्वकर्मा पिता राधेश्याम उम्र 21सिंगरौली मध्य प्रदेश, शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू उम्र 26 ग्राम बरगवान जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को हिरासत में ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल और गृह मंत्री ने हादसे के जाँच के आदेश दिये है। इसके बाद एक सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें