बसना : तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत.
बसना थाना अंतर्गत कुम्हारडीपा रोड तलाब के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
श्यामलाल भास्कर ने पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर 2021 को वह ग्राम पिरदा अपने बडे साला प्रताप नारायण टण्डन के पास गया था । रात्रि करीब 08.00 बजे वे सभी लोग दुर्गा दर्शन करके वापस घर आ गये थे । उसका बडशाला प्रताप पान खाने के लिए अपने मोटर सायकल होन्डा साईन में निकला था कि रात्रि करीब 09.00 बजे घर के मोबाईल में फोन से सूचना मिला कि प्रताप नारायण का पिरदा तलाब के पास एक्सीडेंट हो गया है तब वह एवं प्रतापनारायण टण्डन की पत्नि जयश्री टण्डन दोनो पिरदा से कुम्हारडीपा रोड तलाब के पास गये तो देखे लोगो का भींड लगा था, प्रताप नारायण जमीन मे बेहोश गिरा पडा था उसके सिर में गहरा चोंट लगा था एवं शरीर में भी चोंट लगा था । जिसे वाहन 108 एम्बुलेंस से बसना अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी । एक्सीडेंट से मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है । उसके बडेसाला प्रतापनारायण टण्डन को किसी अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है जिससे उसकी मृत्यु हुई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.