बसना : बरेकेल से 06 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस 14 अक्टूबर 21 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरेकेल के मनबोध नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हांथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है पुलिस की टीम ग्राम बरेकेल पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार मनबोध के घर सामने दबिश दिया एक व्यक्ति मिला । शराब रखना कबुल किया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम गजपति उर्फ मनबोध पारेश्वर पिता दुबलाल पारेश्वर उम्र 32 साल साकिन बरेकेल चौकी भंवरपुर थाना बसना का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के दस लीटर वाली जरकीन के अंदर भरी हुई करीबन 06 लीटर हांथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को जप्त किया गया ।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें