महासमुंद : अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम मोगरा मे अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
लालचंद साहू ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर 21 को दुर्गा विर्सजन कर के वापस कला बाई होटल चौक में करीब शाम 04.25 बजे पहुचा, उसी समय यशंवत साहू, गुलशन साहू और राहुल साहू आये और यशंवत साहू ने बोला तुम तालाब मे मेरे को रे क्यो बोला कहकर मां बहन की गाली देते हुये डंडा से मारपीट किये तथा गुलशन साहू एवं राहूल साहू हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, जिसे मनोज साहू ने बीच बचाव किये एवं डोमन साहू, ईश्वर साहू झगडा मारपीट को देखे है। मारपीट करने से उसके सिर के बाये तरफ, चेहरा में चोट लगी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें