तुमगाँव : गुटखा खाकर थूंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत भोरिंग चौक के पास गुटखा खाकर थूंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
कुलेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर 2021 के करीबन रात्रि 09 बजे भोरिंग चौक में स्थित शिवनंदन पान ठेला में गुटखा खाने वह अपने बड़े पिताजी के लड़का कोमल साहू के साथ गया था। कोमल साहू गुटखा खाने के बाद वहीं बबला होटल के सामने में थूंक दिया जिसे देखकर होटल का मालिक बबला यादव कोमल को चिल्लाने लगा जिसे उसके द्वारा मना करने पर तू कौन होता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार अपने हांथ में डण्डा में उसके सिर में मारा जिससे चोंट आकर खून निकलने लगा तथा उसे एवं उसके भाई कोमल साहू को जान से मारने की धमकी दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि बबला यादव ने पुलिस को बताया कि उसका भोरिंग चौक में बबला यादव नामक खुद का चाय नाश्ता का होटल चलाता है. 15 अक्टूबर 2021 को वह अपने होटल में करीबन रात्रि 09 बजे दुकान की साफ सफाई कर बंद कर रहा था उसके होटल के पास का शिवनंदन पान ठेला खुला था जहां कुछ लड़के लोग पान गुटखा लेने आये तथा पान गुटखा खाकर थूंक दिया जिसे वह थूंकने के लिये मना किया तब लल्लू साहू और उनके साथी रविशंकर साहू, कुलेश्वर साहू, याज्ञवलभ साहू एवं उनके साथी उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार दिये एवं आज साले बुढ्ढे का जान सहित मार देंगे कहकर सभी लोग हांथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये जिससे उसके चेहरे, पीठ, कमर, मुंह, सीना में चोंट आया हैं जिससे दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.