तुमगाँव : गाली देने व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मार... - CG Sandesh

तुमगाँव : गाली देने व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम बड़गांव में गाली देने व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट जिसपर काउन्टर मामला दर्ज किया गया है.

धर्मेन्द्र निषाद ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर 2021 के शाम करीबन 05 बजे वह अपनी पत्नि कमलेश्वरी को उसके मायके ग्राम मलपुरी से लेकर नवा खई के लिये घर लेकर आया था तब वह अपनी पत्नि को नवा खई आज है एक दिन पहले आना था कहकर गाली दे रहा था भागबती पटेल अपने घर के पास में खडी थी उसके गाली को सुनकर मुझे गाली क्यों दे रहो कहकर उसे गंदी गंदी गाली गुप्तार कर थपड से उसके दोनो गाल को मारा तब वह बीच बचाव कर वहां से घर चला गया घर में जाने के बाद वह घुमने के लिये बस्ती के तरफ चला गया था तब कुछ समय बाद फिर से भागबती पटेल, राममुार पटेल, योगेश पटेल, लोकेश पटेल के द्वारा एक राय होकर उसकी मां तथा उसकी पत्नि को मारपीट किया है कहकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गुप्तार कर हांथ थप्पड़ से दोनो गाल, पीठ, सिर में मारपीट किये हैं घटना को दयालू निषाद, शेखर निषाद देखे हैं एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि भागबती पटेल ने पुलिस को बतायी कि 15 अक्टूबर 2021 के शाम 05 बजे दशहरा देखने जाने के लिये तैयार होकर घर के सामने बैठी थी तभी आरोपी धर्मेन्द्र द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उसे देखकर गाली गुप्तार करते हुए जाने लगा तब वह बोली कि मुझे देखकर गाली क्यों दे रहा कहने पर धर्मेन्द्र द्वारा अपने मोटर सायकल को बीच रास्ता में रोककर घर के पास आकर गाली गुप्तार करते हुए हांथ थप्पड़ से मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके दोनो गाल, दाहिने हांथ की कलाई एवं बांए पसली में मारपीट कर चोंट पहुंचाया है मारपीट को देखकर उसका पति रामकुमार पटेल बीच बचाव करने आया तो उसको भी हांथ थप्पड़ से बांए गाल में मारपीट कर चोंट पहुंचाया है मारपीट करने से दर्द हो रहा है, घटना को उसकी बहू लक्ष्मी पटेल एवं पड़ोसी रूपा पटेल देखी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें