news-details

नम आंखों से दी गई मां दुर्गा की विदाई......

9 दिवसीय नवरात्र का समापन हो गया। शनिवार को शहर की सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन लोरमी के शिवघाट में किया गया। शनिवार की सुबह 12 बजे के बाद सभी प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते पर भजन कीर्तन आदि चलता रहा। कई जगह चौक चौराहे पर माता की प्रतिमा को पूजा की गई। वही माँ जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउंड में विसर्जन के लिए लाइव आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग सड़क के किनारे खड़े रहे। पूरे बैंड बाजा, शहनाई, कीर्तन के साथ यात्रा चलती रही।समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे शोभा यात्रा के साथ नाचते गाते चलते रहे। करीब शाम 8 बजे तक विसर्जन कार्यक्रम चला।एक एक करके शहर की सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक तैयारी की गयी थी। लोरमी थाना प्रभारी द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल लगाए गए थे। जो सारे रास्ते जुलूस के साथ चलते रहे।







अन्य सम्बंधित खबरें