महासमुन्द : अज्ञात व्यक्ति ने सुने मकान से की 35 हज़ार की चोरी, मामला दर्ज.
महासमुन्द थाना अंतर्गत ईमलीभांठा में अज्ञात व्यक्ति ने सुने मकान से की 35 हज़ार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ओम देवांगन ने पुलिस को बताया कि वार्ड न0 2 इमलीभाठा महासमुन्द मे अपने परिवार माता पिता एवं दो भाई के साथ रहता है । प्राईवेट काम करता है, कि 14 अक्टूबर 21 के सुबह करीब 07.00 बजे वे सभी परिवार नवापानी खाने के लिये घर मे ताला लगाकर नया चंघोराभाठा रायपुर गये थे। 15 अक्टूबर 21 को सुबह करीब 10.30 बजे वापस अपने घर इमलीभाठा महासमुन्द आये और दरवाजा खोल कर अंदर जाकर देखे तो कमरा मे सामान बिखरा पडा हुआ था, घर के पीछे के दरवाजे के उपर बने छोटी खिडकी (खुला हुआ) से कोई अज्ञात व्यक्ति घर अंदर घुस कर कमरा अंदर रखे आलमारी के लाकर को तोडकर आलमारी मे रखे सोने के मंगलसूत्र 01 नग ढाई तोला का, सोने का लाकेट आधा तोला, चांदी के सिक्के 12 नग, नगदी रकम 13500 रूपये, पुराना सिक्का 30 नग करीब एवं घर के अंदर रखे कीपैड मोबाइल 03 नग तथा मोबाईल एसेसरीज ओप्पो इन्को एक्स जुमला किमती 35000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.