सरायपाली : झोपडी से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
सरायपाली पुलिस ने 16 अक्टूबर 2021 को मुखबीर सूचना मिली कि बोंदा और नवरंगपुर के बीच में अपना ढाबा के पास एक झोपडी में चैतराम चौधरी नाम का व्यक्ति लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये अनुसार झोपडी पर जाकर दबिश दिया कि एक व्यक्ति झोपडी में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम चैतराम चौधरी पिता स्व0 जीधन चौधरी उम्र 51 वर्ष साकिन बोंदा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया. शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये. आरोपी के कब्जे से एक 180 एमएल वाली शीशी में भरी 180 एमएल एवं दुसरी 180 एमएल वाली शीशी में भरी 50 एमएल जुमला 230 एमएल देशी प्लेन शराब एवं 02 प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास कुल कीमती 105 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।