तुमगाँव : ट्रक के पीछे बाइक सवार टकरा जाने से मौके पर मौत. - CG Sandesh

तुमगाँव : ट्रक के पीछे बाइक सवार टकरा जाने से मौके पर मौत.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम कांपा में ट्रक के पीछे बाइक सवार टकरा जाने से मौके पर मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.


भोज साहू ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को वह तुमगांव भोरिंग चौक गया था. भोरिंग चौक से वापस अपने घर ग्राम कांपा जाने के लिये निकला था तभी कुमारी होटल के सामने NH53 रोड ग्राम कांपा के पास उसका भाई कोमल साहू अपने मोटरसायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GT 6151 से घर जा रहा था तभी सामने चल रही ट्रक क्रमाक MH 28 AB 8371 का चालक अपनी ट्रक को बिना कोई संकेत दिये अचानक ब्रेक मार देने से ट्रक क्रमाक MH28 AB 8371 के पीछे उसका भाई टकरा जाने से सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें