पटेवा: दो अलग-अलग गांवों में 2 व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुद... - CG Sandesh

पटेवा: दो अलग-अलग गांवों में 2 व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

पटेवा क्षेत्रान्तर्गत दो अलग-अलग गावों में 2 व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. पहली घटना ग्राम तोरला की है जहाँ 17 अक्टूबर की सुबह करीब 09:30 बजें तालाब के नीचे, महुवा पेड़ पर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मृतक कैलाश सिन्हा पिता लकेश्वर उम्र 28 साल है ग्राम तोरला का निवासी था.

दूसरी घटना 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे की है जिसमे एक व्यक्ति ने ग्राम कुरूभाठा में महुवा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतक खेमराज ध्रुव पिता पंचराम उम्र 22 साल कुरूभाठा का निवासी था.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें