महासमुंद : तेज रफ़्तार महिन्द्रा कार ने मोटर साइकल को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत वत्स मोटर्स शोरूम के सामने तेज रफ़्तार महिन्द्रा कार ने मोटर साइकल को ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रधुबीर साहू ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर 2021 के रात्रि 09 बजे उसे सूचना मिली की 08/00 बजे रात्रि में उसका लडका योगेश्वर साहू का मोटर सायकल HF डिलक्स का एक्सीडेन्ट हो गया है। जिसे RLC अस्पताल महासमुन्द ईलाज ले गये थे, तो वह तुरंत RLC अस्पताल महासमुन्द गया जहां उसका लडका योगेश्वर साहू ईलाज हेतु भर्ती था जिसके दोनों पैरों आँख चोटे आयी है, जिसका ईलाज चल रहा है, उसके पीछे बैठे बलिस्टार यादव भी RLC अस्पताल में भर्ती है तथा मोटर सायकल HF डिलक्स क्षतिग्रस्त हालत में RLC अस्पताल परिसर में रखा है। उसके लडके से पूछने पर बताया कि घर वापस आते समय वर्त्स मोटर्स शोरूम के सामने NH 353 रोड में पहुंचा था कि एक कार ने आकर तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसे एवं पीछे में बैठे बलिस्टार यादव को भी चोट आया है। ठोकर मारने वाली कार वहीं पर खडी है जिसे उसने अपने अन्य साथी हेमंत साहू निवासी ग्राम लाफिन खुर्द के साथ जाकर वर्त्स मोटर्स शोरूम के सामने NH 353 रोड पर देखा एक सफेद रंग की महिन्द्रा कार जिसका नम्बर OD 02 AA 9555 हैं, जिसके सामने का हिस्सा क्षतिगस्त है कांच भी टूटा हुआ था वहीं पर खडी थी जिसका चालक फरार था जिसके द्वारा उसके लडके योगेश्वर साहू के मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.