पिथौरा : पैसे की लेन देन की बात को लेकर गाली गलौचकर जान से मारने की धमकी.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लहरौद में पैसे की लेन देन की बात को लेकर गाली गलौचकर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रवीण देवांगन ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को शशिकांत प्रधान, तारणीश शुक्ला के साथ झगड़ा विवाद हुआ था आपस में राजीनामा हो गये थे रात्रि करीब 11 बजे से 17 अक्टूबर 2021 को 04 बजे तक बीच बीच में उसके घर के पास आकर दरवाजा को पीटकर गंदी गंदी गाली गलौच देकर दरवाजा खोलने बोलते थे दरवाजा नही खोलने पर जान से मारने की धमकी दिये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें