पटेवा : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

पटेवा : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस को 17 अक्टूबर 2021 को मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल आरोपी छेतराम लोधी पिता स्व0 नोहर लोधी उम्र 52 साल साकिन बावनकेरा थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जें से दो नग पीला रंग के पांच-पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 10 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये का रखे मिलने पर उक्त शराब को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह तुमगाँव पुलिस को 17 अक्टूबर 21 को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति सिरपुर कसडोल मेन रोड किनारे शिवप्रसाद के घर के सामने ग्राम सिरपुर में अपने झोपड़ीनुमा दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस की टीम मुखबीर सूचना स्थल पहुंचा जहां एक व्यक्ति अपने झोपड़ीनुमा दुकान में रोड किनारे लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते दिखा शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गंगाधर यादव पिता बिसहत यादव उम्र 53 साल ग्राम सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुंद का होना बताया. जिसके कब्जे से 40 ml अंग्रेजी शराब 02 नग डीस्पोजल कीमती 30 रू. को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें