सिंघोडा : पैदल व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मारी, मामला दर्ज.
थाना सिंघोडा अंतर्गत बांझापाली मुरमुरी रोड में पैदल व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मारी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अनिल प्रधान ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर 2021 को सुबह उसके पिताजी संतलाल प्रधान घर से उसके खेत को देखने गये थे जो खेत को देखकर वापस आ रहे थे वापस आते समय हेमसागर बारीक के होटल के पास मे बांझापाली मुरमुरी रोड बांझापाली मे सुर्यकुमार बारिक अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 PA 1546 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके पिताजी को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से उसके पिजाजी के सिर माथा हाथ पैर सीना मे चोट आया है जो बुर्ला अस्पताल उडीसा मे भर्ती है. प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक सुर्यकुमार बारिक के विरूद्ध धारा 279,337 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।