बसना : खड़ी ट्रक को स्वराज माजदा वाहन ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत गिल ढाबा के पास खड़ी ट्रक को स्वराज माजदा वाहन ने मारी ठोकर जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अपु कलामुरी ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर 2021 को अपने ट्रक क्रं0 WB33D8484 में सामान लोड कर रायपुर से कलकत्ता जा रहा था कि 18 अक्टूबर 21 के रात्रि 01.30 बजे खाना खाने के लिए अपने ट्रक को गील ढाबा साल्हेतराई में खडा करके खाना खा रहा था कि वाहन स्वराज माजदा 407 क्रं0 CG07HB4025 का चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके खडे ट्रक को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके ट्रक के सामने दाहिने साईड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है । घटना को वहां पर उपस्थित ढाबा संचालक एवं कर्मचाहरीयों ने देखा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.