महासमुंद : मेरे वार्ड मे काम नहीं करवाते कहकर सरपंच को  गाली... - CG Sandesh

महासमुंद : मेरे वार्ड मे काम नहीं करवाते कहकर सरपंच को गाली गलौज करते हुये हाथ मरोड़ कर जान से मारने की दी धमकी

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम चिंगरौद में मेरे वार्ड मे काम नहीं करवाते कहकर गाली गलौज करते हुये हाथ मरोड़ कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लुकेश्वरी साहू ने पुलिस को बतायी कि वर्तमान में वह ग्राम पंचायत चिंगरौद की सरपंच है उसके पंचायत में गौठान कार्य चल रहा है, गांव में पंचायत चुनाव हुआ था तब विरोधी पक्ष के लोग हमेशा उसके कार्यो पर कुछ आपत्ति कर अडंगा डालते है। ओमप्रकाश निषाद उसके विपक्ष के लोग से है जो हमेशा यह बोलता है कि पंचायत के हर काम को नाली, शौचालय अपने वार्डो में बनवाती है उसके वार्ड में नही बनवाती है बोलकर विगत तीन दिनों से उसके पास आकर झगड़ा विवाद कर रहा है 17 अक्टूबर 2021 को शाम करीबन 07.30 बजे घर में थी तब ओमप्रकाश निषाद उसके घर में पास आकर अनाप सनाप गाली गुप्तार करते रहा, जो सुनने में खराब लगा उसे मना करने पर उसे मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारूंगा कहकर उसके हाथ को मरोड़ दिया जिससे उसके हाथ में दर्द है घटना को पंच प्रतिनिधि तीज कुमार निषाद, पंच त्रिवेणी बाई निषाद, दुलारी बाई देखे है तथा बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें