सरायपाली : बस के टक्कर से बाइक सवार को लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत ओडियापारा चौक के सामने बस के टक्कर से बाइक सवार को लगी गंभीर चोट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अमितेश सोनी ने पुलिस को बताया कि ओडियापारा सरायपाली का रहने वाला है. 14 अक्टूबर 2021 की बात है रात्रि करीब 11:05 बजे उसके भाई जितेन्द्र सोनी एवं चाचा मानसिंह सोनी मोटर सायकल से दुर्गा माता का दर्शन करके बस स्टैण्ड से ओडियापारा अपने घर जा रहे थे कि ओडियापारा चौक के सामने मेन रोड सरायपाली के पास बस क्रमांक OD 17 H 2134 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये पीछे से उसके भाई व चाचा को जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके भाई जितेन्द्र सोनी के दाहिने हाथ एवं सिर में चोट लग गया तथा चाचा मानसिंह के सिर के दाहिने ओर हाथ, घुटना व पैर में गंभीर चोट लगा। सूचना मिलने पर तत्काल वह वहा पहुंचा तो 112 वाहन के माध्यम से उसके भाई व चाचा को अस्पताल ले गये थे वहां से उसके भाई जितेन्द्र सोनी को डांक्टर साहब द्वारा रायपुर रिफर कर दिये। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279,337 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।