पटेवा : जर्सी गाय एवं बछड़ा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने प... - CG Sandesh

पटेवा : जर्सी गाय एवं बछड़ा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने पर मामला दर्ज.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में जर्सी गाय एवं बछड़ा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने पर मामला दर्ज किया गया है.

शिवकुमार साहु ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में जर्सी गाय रखा है. गाय एवं बछड़ा को अपने बाड़ी में झाला बनाकर रखा है. जिसमें बांध कर रखता है. 10 अक्टूबर 21 को रात्री करीब 9 बजे बाड़ी के झाला में तीनों गाय एवं तीनों नग बछड़ा बंधा हुआ था वह रात्री में गांव में दुर्गा मंच के पास सेवा गीत गाने चला गया था दुर्गा मंच से रात्री करीब 12 बजे घर आकर सो गया. 11 अक्टूबर 2021 को सुबह करीब 4:30 बजे अपने बाड़ी में जाकर देखा तो एक जर्सी गाय एवं उनका बच्चा नहीं था जिसका आसपास पता किया कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ती गाय एवं बछड़ा को चोरी कर ले गया है. घटनास्थल निरीक्षण से आवेदक का गाय एवं बछड़ा चोरी होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें