तुमगांव : गाय से टकराकर तेज रफ़्तार बाइक सवार की हुई मौत. - CG Sandesh

तुमगांव : गाय से टकराकर तेज रफ़्तार बाइक सवार की हुई मौत.

तूमगांव थाना अंतर्गत मिशन स्कूल के पास तेज रफ़्तार बाइक गाय से टकराकर पुल के नीचे गिर जाने से सिर में गंभीर चोंट आने से ईलाज के दौरान मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग जांच दौरान पाया कि मृतक नीलमणी निर्मलकर पिता पवन निर्मलकर उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं 11 राममनोहर लोहिया चौक तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुन्द(छ.ग.) 05 जून 2021 के रात्रि तुमगांव पेट्रोल पंप से वापस अपने घर अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 7490 को तेजगति, लापरवाही पूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण से चलाते हुए आ रहे थे कि रात्रि करीब 11.30 बजे मिशन स्कूल के पास पहुंचे थे कि सामने में गाय आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर मृतक मोटर सायकल सहित पुल के नीचे गिर जाने से नीलमणी निर्मलकर को सिर में गंभीर चोंटे आई थी जिसका ईलाज डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल रायपुर में चल रहा था उपचार के दौरान दिनांक 15 जून 2021 को नीलमणी निर्मलकर की मृत्यु हो गई। आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 7490 का चालक मृतक नीलमणी निर्मलकर का कृत्य अपराध धारा 304-A IPC का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें