खल्लारी : अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी. - CG Sandesh

खल्लारी : अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कमरौद अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

लेखराम साहू ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को सुबह 08.00 बजे वह अपने घर में था तभी ग्राम चरौदा का शेखर चंद्राकर, कुनाल चंद्राकर, शांति लाल, नोहर सूर्यवंशी उसके छोटे भाई हेमंत साहू के जेसीबी मशीन का हेल्फर सोमराज ध्रुव को पकडकर मारते पीटते उसके घर के सामने आये और उसके भाई हेमंत के नाम से मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते उसके भाई हेमंत को कभी-कभी जान से मार कर फेकने की धमकी दिये तब वह शेखर चंद्राकर व उसके साथियो को समझाया और सोमराज ध्रुव ने भी शेखर तथा उसके साथियो व ग्राम कमरौद के लोगो को बताया कि बीती रात 15 अक्टूबर 21 को शेखर चंद्राकर का बेटा राकेश चंद्रकार, सोमराज ध्रुव की मोटर सायकल का एक्सीडेंट हो गया था जिससे दोनो पक्षो में लडाई झगडा विवाद हुआ था।

15 अक्टूबर 21 की रात्रि घटना के सम्बंध में उसका भाई हेमंत साहू घटना के समय मौके पर नहीं था । घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई हेमंत साहू रायपुर से महासमुंद से होते हुए सीधे थाने गया था। फिर भी शेखर चंद्राकर और उसके साथी नहीं माने उसे भी गाली गुप्तार जान से मारने की धमकी देने लगे और हाथा पाई कर हाथ मुक्का से मारने की कोशिश किये तब गांव का मोहन कुलदीप, तुलसी कोटवार, कुलेश्वर साहू, और गांव के अन्य लोग बीच बचाव किये है। उनके द्वारा गाली गुप्तार सुनकर उसे और गांव के अन्य लोगो को बहुत खराब लगा है। घटना से वह एवं उसका भाई बहुत डरे हुए है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें