सरायपाली : होटल से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करान... - CG Sandesh

सरायपाली : होटल से लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस को 20 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सराईपतेरा का लम्बोदर हीरा, धनीराम होटल के पास आने जाने वाले को शराब पीने का साधन शराब, चखना डिस्पोजल गिलास पानी उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कराते मिला. पुलिस की टीम ग्राम सराईपतेरा गया पुलिस वाहन को देखते ही शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी लम्बोदर हीरा जल्दी जल्दी शराब व डिस्पोजल गिलास चखना आदि को समेट कर भागने के फिराक में रंगे हाथो पकडा गया गवाहो के सामने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी वाले थैला के अंदर रखे एक पौवा देशी प्लेन मदिरा सील पैक 180 एमएल भरी हुयी व जमीन में रखे एक सील टुटी देशी पौवा में करीबन 100 एमएल देशी प्लेन मदिरा जुमला 280 एमएल देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 150 रू0 व 05 नग डिस्पोजल गिलास, 10 नग पानी पाउच, 10 नग चखना हेतु फल्ली दाना पैकेट जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य धारा 36 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें