पटेवा : 100 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 20 अक्टूबर 2021 को अपराध विवेचना के दौरान आरोपिया ईश्वरी मारकण्डे के कब्जें से दो नग 50-50 लीटर वाली नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में कुल 100 लीटर देशी महुआ शराब, तीन नग पांच पांच सौ लीटर वाली नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में महुआ पास भरा हुआ तथा एक नग शराब बनाने का एल्युमिनियम की गंजी जिसमें प्लास्टिक पाईप लगा हुआ जुमला कीमती 22,000 रूपये जप्त किया गया.
आरोपिया ईश्वरी मारकण्डे पति कुलवंत सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें