बदल सकता है Facebook  का नाम, अगले हफ्ते हो सकता है नए नाम क... - CG Sandesh

बदल सकता है Facebook का नाम, अगले हफ्ते हो सकता है नए नाम का ऐलान

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक अगले हफ्ते एक नए नाम के साथ कंपनी को रीब्रांड करने की योजना बना रही है।

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्तूबर को फेसबुक का एक कॉन्फ्रेंस होने वाला है जिसमें मार्क जुकरबर्ग Facebook के नए नाम का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक एप के अलावा कंपनी के अन्य प्रोडक्ट जैसे Instagram, WhatsApp, Oculus आदि के नाम को लेकर भी बड़े एलान हो सकते हैं, हालांकि इस रिपोर्ट पर फेसबुक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में ही फेसबुक ने कहा था कि वह अब मेटावर्स (metaverse) कंपनी बनने जा रही है जिसके लिए उसने 10 हजार लोगों को नियुक्ति की है और भविष्य में अन्य नियुक्तियां भी होंगी। मेटावर्स का मतलब एक आभासी दुनिया से है जिसमें लोग फिजिकली मौजूद ना होते हुए भी मौजूद रहेंगे। मेटावर्स शब्द वर्चुअल रियलिटी और ऑग्युमेंट रियलिटी जैसा ही है।

मेटावर्स में केवल फेसबुक ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां निवेश कर रही हैं। मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि आने वाले समय में लोग फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया कंपनी नहीं, बल्कि एक मेटावर्स कंपनी के रूप में जानें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें