पटेवा : दुसरे से जो पैसा लिये हो उसे वापस कर दो कहने पर हाथ ... - CG Sandesh

पटेवा : दुसरे से जो पैसा लिये हो उसे वापस कर दो कहने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में दुसरे से जो पैसा लिये हो उसे वापस कर दो कहने पर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नकुल आवडे ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर 2021 को शाम 07-00 बजे वह अपने मंझले भाई केजराम आवडे के घर बैठने के लिए गया था वहां पहले से टिकेश्वर आवडे, सुंदर आवडे, दौलत आवडे एवं घनश्याम आवडे केजराम आवडे के घर के आंगन में बैठे थे और आपस में सब एक साथ बैठ कर मजदूरी करने ईट भट्ठा जाने के संबंध में बातचीत/चर्चा कर रहे थे। तब वह बोला कि जिस भट्ठा सरदार के पास काम करने जाओगे उससे पैसा लो और उसी का काम करो अन्य से जो पैसा लिये हो उसे वापस कर दो कहने पर शाम करीबन 07-15 बजे टिकेश्वर आवडे गुस्सा और आवेश में आकर तुम कौन होते हो ये सब बोलने वाले और मना करने वाले कहकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर, हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे उसके बाये सीना एवं गला में चोट आया है मारपीट लडाई झगडा को पुष्पा आवडे, मुन्नी आवडे एवं घनश्याम आवडे बीच बचाव कर देखे सुने है। टिकेश्वर आवडे जाते जाते बोलकर गया कि दोबारा मेरे से उलझोगे तो तुम्हे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें