पटेवा : सतसंग ग्रुप डांस की बात को लेकर घर अंदर घुंस कर हाथ ... - CG Sandesh

पटेवा : सतसंग ग्रुप डांस की बात को लेकर घर अंदर घुंस कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव में सतसंग ग्रुप डांस की बात को लेकर घर अंदर घुंस कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गेंदराम भास्कर ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के सतसंग ग्रुप डांस समुह से जुडा है. उसके गांव का संजय भारद्वाज भी सतसंग ग्रुप डांस समुह में जुडा है 20 अक्टूबर 2021 को शाम करीबन 07-30 बजे वह अपने गांव के दोस्त ओमप्रकाश डहरिया, मनीष मन्नाडे एवं संजय भारद्वाज के साथ तालाब के पास खडे थे। तब संजय भारद्वाज सतसंग ग्रुप डांस की बात को लेकर उसके साथ जबरदस्ती मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा वह उसे गाली देने से मना किया तो उसके साथ गंदी गंदी गाली गुप्तार कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया उसके बाद वह अपने घर आ गया। कुछ समय बाद संजय भारद्वाज उसके घर अंदर आकर उसके साथ मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा तुम्हे जान से मार डालूंगा बोलकर उसके गला को दबा दिया था। मारपीट करते देखकर उसका पिताजी राजकुमार गायकवाड बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट करने से उसके गला एवं सीना में तथा पिताजी के बाये गाल के पास चोट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें