पहाड़ी कोरवा 15 साल पहले जैसे थे वैसे ही हैं, सिस्टम में कोई फर्क नहीं आया है- नन्दकुमार साय
जशपुर नगर: भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता व अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकुमार साय ने जिले के पहाड़ी कोरवाओं की बदहाली पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि चाहे 15 साल पहले चाहे अब सिस्टम में कोई फर्क नहीं आया है। पहाड़ी कोरवा पहले भी बदहाल थे आज भी उनकी स्थिति वैसी है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ईलाज के अभाव में 4 पहाड़ी कोरवाओं की मौत हो जाना ही बेपरवाह सिस्टम का नमूना है ।
दरअसल नंदकुमार साय आज बगीचा के सरधा पाठ पहुंचे कोरवा परिवारों का हाल चाल जाना बात चीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में 5 विशेष पिछड़ी जनजाति है। उनमें से एक पहाड़ी कोरवा समुदाय भी है। इन पर जितना ध्यान दिया जाना चाहिए उतना ध्यान नहीं दिया गया नतीजतन आज भी इनमें कोई सुधार नहीं आया और आज भी उनकी स्थिति वैसी ही है जैसे पहले थी.
अन्य सम्बंधित खबरें