रायगढ़ : कोरोना मृतकों के परिवार को 50 हजार की अनुग्रह राशि ... - CG Sandesh

रायगढ़ : कोरोना मृतकों के परिवार को 50 हजार की अनुग्रह राशि देने का कार्य प्रारंभ…

छ.ग.शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार रायगढ़ जिले में कोविड-19कोरोना वायरस से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को कलेक्टर रायढ़के अनुमोदन उपरांत संबंधित अनुविभाग के एसडीएम व तहसीलदार के प्रकरण पश्चात पात्र पाए गए 45 मृतकों के नजदीकी वारिसानों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पुसौर अंतर्गत 33 व्यक्ति जो कोविड से मृत्यु पश्चात पात्र पाए गए इनमें बसंत गुप्ता, रामेश्वर, खीतीभूषण उद्धव, गिरिजा, छायाबाई, अम्मालाल, कुमूदनी, परमेश्वर, अरूण, देवलाल, दिनबंधु, नेहरूलाल, जगमति, अरूण, छेडुराम, धनेश्वर, बसंतलाल, फुलसाय, संकिर्तन, भगतराम, लिंगराज, सकुन, बसंत कुमार, राधाचरण पटेल, तेजकुमार, मदन, विद्याधर, यादराम, परमानंद, घनश्याम, भुवनचन्द्र, अरविन्द एवं गंगा नारायण शामिल है। इसी तरह अनुविभाग धरमजयगढ़ अंतर्गत मृत 12 व्यक्तियों में दारासिंह, राधाबाई, सुन्दरसाय, कौशल प्रसाद, खातून बेगम, मुरलीधर पटेल, तातुराम यादव, भैरव प्रसाद, अमलसाय, विपितराम, गणेशराम साहू एवं उमाबाई शामिल है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें