महासमुंद : चखना ठेलों में लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस को 21 अक्टूबर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला की महासमंद बस स्टैंड चखना ठेलों में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम घटना स्थल आरोपी शेखर भोई का चखना ठेला, बस स्टैंड महासमुंद में गये जहां पर आरोपी द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर शेखर भोई ने अपना पूरा नाम शेखर भोई पिता रूपचंद भोई उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 01 शंकर नगर महासमुंद तिवारी बिल्डिंग के पीछे महासमुंद का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा वाली शीशी में भरी 150 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।