महासमुंद : देशी मदिरा दुकान में घुसकर अश्लील गाली गलौज करते ... - CG Sandesh

महासमुंद : देशी मदिरा दुकान में घुसकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी.

महासमुंद थाना अंतर्गत देशी मदिरा दुकान में घुसकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सागर सिंह ने पुलिस को बताया कि देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड महासमुंद में मुख्य विक्रयकर्ता के पद पर कार्यरत है । 20 अक्टूबर 21 को प्रात: 09.00 बजे देशी मदिरा दुकान खोलकर शराब बिक्री करने में व्यस्त था अन्य विक्रयकर्ता उपेन्द्र सिंह, दीपक नायक और चमन छुरा भी वहां मौजूद थे। काउंटर में उपेन्द्र सिंह बैठा हुआ था। वह भी वही पर था कि करीबन 09.30 बजे स्वीपर कालौनी के सुशील सोनी, मनोज कुमार स्वीपर दोनो देशी मदिरा दुकान परिसर में आये और उसे माँ बहन की अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देने लगे उसके द्वारा एवं अन्य साथी स्टाफ के द्वारा उन दोनो को मना करने पर सुशील सोनी, मनोज स्वीपर दोनो मिलकर उसे तथा सभी स्टाफ को पुन: मां बहन की गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे और विक्रय काउंटर पर रखे देशी मदिरा 02 पौवा भरा हुआ शराब की बोतल किमती 160 रूपये जुमला को वहीं पर पटककर फोड़ दिये । उक्त घटना को काउंटर पर देशी मदिरा दुकान में उपस्थित अन्य उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा देखा सुना गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें