तुमगाँव : कुत्ते के कटाने पर दो पक्षों में हुई अश्लील गाली ग... - CG Sandesh

तुमगाँव : कुत्ते के कटाने पर दो पक्षों में हुई अश्लील गाली गलौच मारपीट व जान से मारने की धमकी काउंटर मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम मालीडीह में कुत्ते के कटाने पर दो पक्षों में हुई अश्लील गाली गलौच मारपीट करते हुये जान से जान से मारने की दी गई धमकी काउंटर जिसपर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

विनोद पटेल ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर 2021 को रात्रि 07.30 बजे उसका लड़का शुभम पटेल उम्र 13 साल को वह कुरकुरे एवं गुडाखू डिब्बा लेने के लिये हेमसागर पटेल के दुकान गया था उसका लड़का सामान लेकर वापस आने के लिये लौट रहा था उसी समय पप्पू उर्फ राजेन्द्र पटेल अपने पालतू कुत्ता को घर के बाहर खुला रखा था जो उसके लडके को देखते ही भोंकते हुए उसके लडके के दाहिने पैर में अपने पंजे से नोच दिया, जिससे खून बहने लगा, जिससे उसका लडका चिल्लाकर रोने लगा उसकी आवाज सुनकर वह उसका भाई रामचरण एवं उसके पिताजी महेश पटेल आये और हेमसागर पटेल को बोले कि तुम्हारे कुत्ते को सम्हाल के रखो इतने में हेमसागर पटेल बोले तुम हमें बोलने वाले समझाने वाले कौन होते हो कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा और बोला तुम्हारे बच्चे लोग चोरी करते है इसलिये मैं अपने घर में कुत्ता पाल के रखा हूं एवं उसका लडका राजेन्द्र पटेल व उनकी बहन हरिप्रिया पटेल तीनों एक राय होकर उन्हें मां बहन की अश्लील गाली गलौच किये तथा हेमसागर पटेल, व राजेन्द्र पटेल मारपीट किये हैं तथा राजेन्द्र पटेल कुदाल लेकर उन्हें मारने के लिये दौडा रहा था एवं जान से मारने की धमकी दिये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 289-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि हेमसागर पटेल के अनुसार उसका गांव में पूजा जनरल स्टोर्स नामक किराने का दुकान है जिसका संचालन वह और उसकी पत्नि सुंदरमती करती हैं। 21 अक्टूबर 2021 करीबन 07.30 बजे वह अपने घर में पारिवारिक चर्चा कर रहा था घर के बाहर उसका लड़का राजेन्द्र पटेल बाहर फोन में बात कर रहा था और उसका लड़का के साथ में उसका पालतू कुत्ता शिरो उसके पास में था, उसी समय गांव का विनोद पटेल का लड़का शुभम पटेल उसके दुकान तरफ आये और कुत्ता को देखकर दूर से आवाज लगा दिया उसके आवाज सुनकर कुत्ता शुभम तरफ दौड़ा और कुत्ता के नाखून से शुभम के पैर में दाहिने पैर में खरोच आ गया जिसे देखकर उसका दादा महेश पटेल कुत्ते को मारने आये उस समय समझौता हो गया और उसका लड़का घर तक छोडने गया, पन्द्रह मिनट उसके दादा डण्डा लेकर उसके घर की ओर आये उसके लड़के को और कुत्ते को जान से मारने की धमकी दिये कुत्ते को बांध कर रखने कि हिदायत दिये उसके लड़के ने सारी बात सुनने के बात सभी चीज को हां बोलकर उनको घर वापस लौटाया उसी समय लड़का कुत्ता लेने घर से बाहर निकला तो उनके पीछे वह भी निकला और उसकी बहस महेश पटेल जी से हुई यह बहस लगभग एक घण्टा तक चला विवाद में उनके बड़े लड़के रामचरण आ गये वो गांव का दादा हूं धमकी देने लगा उनका छोटा बेटा विनोद पटेल आधे घन्टे बाद आया और मां बहन का गाली बकते हुए उसे मारने लगा 100 मीटर तक मारते हुए लेकर गये उसके बेटे के छुडाने पर भी नहीं छोडे तब उसका लड़का अपने हांथ में छुडाने के लिये डण्डा लेकर आया जिसे उसके  परिवार वाले रोक दिये और उनके पूरा परिवार के लोग उसके घर की ओर आये उस समय वे  सपरिवार घर के अंदर ताला लगाकर घर कें अंदर में थे वे लोग मिनी गेट को तोडकर बाउण्ड्री के अंदर आकर मेन गेट और शटर को तोडने का कोशिस किया गया पुलिस को उसी समय बेटा पुलिस को फोन लगाया गया फोन लगाने के बाद वे लोग चौक तरफ चले गये, चौक में बैठकर उन लोगों का बाहर आने का इंतेजार कर रहे थे, घटना को उद्धव पटेल, भोला नायक, हरिप्रिया पटेल, उन्मती पटेल, संपत पटेल देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें